UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 August 2023

शिक्षक की प्रताड़ना से तंग 12वीं की छात्रा ने स्कूल में ही फंदा लगाकर दी जान


रेवाड़ी। क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर स्कूल में ही फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि छात्रा इतिहास का विषय बदलकर राजनीति विज्ञान लेना चाहती थी, लेकिन कक्षा इंचार्ज विषय न बदलने का दबाव डाल रहा था.

17 वर्षीय छात्रा शुक्रवार को स्कूल पहुंची और विषय बदलने के लिए आवेदन दिया। आरोपी शिक्षक सुनील ने नहीं बदलने का दबाव डाला। परेशान छात्रा ने स्कूल में ही फंदा लगा लिया। छात्रा को फंदे से लटकता देख अन्य छात्राओं ने शोर मचाया, तो अध्यापकों ने उसे नीचे उतारकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोपहर बाद उसने दम तोड़ दिया।



पुलिस ने बताया कि छात्रा के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है, जिसमें छात्रा ने सुनील को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more