UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 August 2023

मृत पिता की पत्नी बनकर 10 साल से फर्जी तरीके से ले रही थी पेंशन


मृत पिता की पत्नी बनकर 10 साल से फर्जी तरीके से ले रही थी पेंशन


एटा | यूपी के एटा जिले एक महिला के फर्जी तरीके से 10 साल तक पेंशन निकालने का मामला खुला है। आरोपी महिला 10 साल से मृत पिता की पत्नी बनकर 10,000 रु. प्रति माह पेंशन ले रही थी। वह अब तक 12 लाख रुपए से अधिक पेंशन ले चुकी है। 36 साल की मोहसिना परवेज के पति ने इसकी शिकायत की, तब मोहसिना का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया
। पुलिस ने मोहसिना को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, मोहसिना का पति से तलाक हो गया था। इसके बाद पति ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। मामले में एडीएम प्रशासन आलोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more