UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 August 2023

युवाओं को नौकरी देने के मुद्दे पर सदन में नोकझोंक


विधानसभा में शुक्रवार को युवाओं को नौकरी देने के मुद्दे पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट सपा सदस्यों और श्रम मंत्री अनिल राजभर में नोंकझोंक हो गई। बात बढ़ने पर और मंत्री के जवाब से असंतुष्ट सपा नेताओं ने सदन से
वाकआउट कर दिया।


वे मांग कर रहे थे कि आउटसोर्सिग खत्म की जाए और मंत्री बीते दो साल में कितने युवाओं को स्थाई नौकरी दी गई, उसका आंकड़ा पेश करें। श्रम मंत्री ने कहा कि हमने 5.7 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया है। प्रश्नप्रहर में सपा के शहज़िल इस्लाम अंसारी, डा. संग्राम यादव, राजेंद्र कुमार, स्वामी ओमवेश ने स्थायी नौकरी का सवाल उठाया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more