UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 August 2023

चेतावनी ➡️ पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो भारत बंद करेंगे रेलकर्मी


प्रयागराज। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने के बाद नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारी शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो रेलकर्मियों के आंदोलन का अगला कदम भारत बंद होगा।

मेंस यूनियन के जोनल महामंत्री आरडी यादव ने बताया, रामलीला मैदान में आयोजित प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। उत्तर मध्य रेलवे जोन से भी सैकड़ों की संख्या में रेलकर्मियों ने आंदोलन में शिरकत की।

कहा कि रामलीला मैदान में प्रस्ताव पारित किया गया है कि पीएम को पुरानी पेंशन बहाली के लिए आवेदन किया जाए। इसमें स्पष्ट उल्लेख हो कि वेतन के साथ 50 प्रतिशत से कम किसी भी कीमत में पेंशन स्वीकार नहीं होगी।


यह भी निर्णय लिया गया है कि अब 21 अगस्त, 21 सितंबर और 21 अक्तूबर को संयुक्त गेट मीटिंग, रैली व धरना प्रदर्शन होगा। प्रयागराज से रैली में शिरकत करने वालों में मंडल मंत्री डीएस यादव, नागेंद्र बहादुर सिंह, सुकेश कुमार, संदीप सिन्हा आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more