हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 August 2023

ग्राम पंचायत सदस्यों को हमारी सरकार ने मानदेय देना शुरू किया : केशव



लखनऊ। बसपा के भीमराव अंबेडकर ने ग्राम पंचायत सदस्यों का मानदेय काफी कम होने का मुद्दा उठाया। नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार ने ही मानदेय देना शुरू किया है।


तात्कालिक रूप से मानदेय बढ़ाने का कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। शिक्षक दल के राजबहादुर सिंह चंदेल ने उन्नाव में हैंडपंप लगाए जाने का मामला उठाया।

सपा के लाल बहादुर सिंह यादव ने माध्यमिक के अंशकालिक शिक्षकों को पूर्णकालिक का दर्जा दिए जाने का मुद्दा रखा। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि इस मामले पर विचार किया जाएगा.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more