UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 August 2023

शिक्षा मित्रों को शिक्षकों के समान वेतन नहीं: सरकार



लखनऊ,। शिक्षा मित्रों को शिक्षकों के समान वेतनमान नहीं दिया जा सकता। दोनों की नियुक्ति की प्रकृति एवं शर्ते भिन्न हैं।

विधान परिषद में बुधवार को सपा के डा. मानसिंह यादव के एक सवाल के जवाब में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने यह स्पष्ट किया। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने की भी कोई योजना नहीं है।

इस पर सपा सदस्यों ने कहा कि शिक्षा मित्रों का कुछ मानदेय ही बढ़वा दीजिए। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने ही 3500 से बढ़ाकर उनका मानदेय 10,000 रुपये किया था।




फिलहाल, मानदेय बढ़ाने की भी कोई योजना नहीं है। पूर्व में 15240 शिक्षा मित्र जो सहायक अध्यापक की अर्हता पूरी करते थे, उन्हें नियुक्ति दी जा चुकी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more