लखनऊ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से व्यक्ति के अन्तर्मन का प्रकटीकरण संभव है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति रोगजार परक है। यह बातें रज्जू भइया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बीबीएयू में आयोजित महर्षि अरविन्द का शैक्षिक चिंतन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कहीं। प्रो. कपिल देव मिश्रा ने बताया कि महर्षि अरविन्द के दर्शन को ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्राथमिकता दी गई है। इसके माध्यम से वैश्विक स्तर पर मौजूद समसामयिक चुनौतियों का समाधान संभव है।
UpdateMarts
WhatsApp Channel पर Follow करें
शिक्षा विभाग की लेटेस्ट सूचनाओं के लिए हमारे चैनल को अभी Follow करें।
Follow Channel
→

