UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 August 2023

अन्तःजनपदीय म्यूच्यूअल ट्रांसफर के इच्छुक साथियों के सूचनार्थ


*अन्तःजनपदीय म्यूच्यूअल ट्रांसफर के इच्छुक साथियों के सूचनार्थ*

तिथि- 12 अगस्त से 21 अगस्त तक

➡️ *1. शिक्षक एवं शिक्षिका जिसके साथ अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण किया जाना है उस शिक्षक एवं शिक्षिका का रजिस्ट्रेशन नम्बर डालने के उपरान्त शिक्षक / शिक्षिका जिसके साथ अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण किया जाना है के मोबाइल नम्बर पर OTP (One Time Password) प्राप्त होगा। शिक्षक एवं शिक्षिका द्वारा OTP (One Time Password) सम्बन्धित शिक्षक एवं शिक्षिका के साथ साथ सांझा (Share) किया जायेगा जिसे निर्धारित स्थान पर भरे जाने के उपरान्त एक दूसरे शिक्षक एवं शिक्षिका का आवेदन पत्र अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण हेतु मान्य हो जायेगा।*

➡️2. शिक्षक एवं शिक्षिका द्वारा अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण हेतु जोड़ा (Pair) बनाने की की कार्यवाही दिनांक 12.082023 से दिनांक 21.08.2023 की मध्यरात्रि तक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन की कार्यवाही दिनांक 25.08.2023 की मध्यरात्रि तक की जायेगी।

➡️3. शिक्षक एवं शिक्षिका द्वारा अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण हेतु अपना जोड़ा (Pair) बनाये जाने के उपरान्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दोनों रजिस्ट्रेशन पत्र को बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के पत्रांकः बै०शि०प०/ 10009-10180 / 2023-24 दिनांक 06.06.2023 एवं पत्रांक बै०शि०प०/ 19459-613 / 2023-24 दिनांक 18.07.2023 में दिये गये निर्देशों का अनुपालन करते हुए सममिट (Accept) तथा निरस्त (Reject) किया जायेगा।


✍️निर्भय सिंह

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more