हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 August 2023

शिक्षकों का विद्यालय आवंटन 20 तक टला




प्रयागराज। परिषदीय स्कूलों के एक से दूसरे जिले में स्थानान्तरित शिक्षकों का विद्यालय आवंटन 20 अगस्त तक टल गया है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने 14 अगस्त के पत्र में सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को स्थानान्तरित शिक्षकों के कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण करने की सूचना 20 अगस्त को दोपहर दो बजे तक अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। इस कारण 16 से 18 अगस्त तक प्रस्तावित विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। सूचनाएं समय से अपडेट न करने पर प्रयागराज समेत आगरा, अम्बेडकरनगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजगढ़, बागपत, बलिया, बाराबंकी, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, चित्रकूट, देवरिया, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर आदि जिलों के बीएसए से स्पष्टीकरण मांगा है।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more