हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 August 2023

68500 शिक्षक भर्ती : हजारों शिक्षक 12 दिन के अंतर से तबादले से वंचित

 हजारों शिक्षक 12 दिन के अंतर से तबादले से वंचित




प्रयागराज,। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित हजारों शिक्षक मात्र 12 दिनों के अंतर से अंतर जनपदीय पारस्परिक तबादले से वंचित हो जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने शिक्षकों के तबादले के लिए न्यूनतम पांच साल की सेवा अनिवार्य की है। जबकि शिक्षिकाओं को दो साल की सेवा पर ट्रांसफर का लाभ दिया गया है। मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन 26 जुलाई तक लिए गए थे और बीएसए के स्तर से सत्यापन के बाद आवेदन 25 अगस्त तक लॉक किए जाएंगे।


68500 में चयनित शिक्षकों को सात सितंबर 2018 को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे। आवेदन लॉक करने की अवधि 12 दिन बढ़ाकर सात सितंबर कर दी जाए तो पुरुष शिक्षक भी तबादले के लिए पात्र हो जाएंगे। इस मुद्दे को लेकर शिक्षक पिछले एक महीने से अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार, महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल से कई बार मिलकर अनुनय-विनय कर चुके हैं। लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। अंत में शिक्षक जनसुनवाई पोर्टल, प्रधानमंत्री के पीजी पोर्टल और ईमेल के माध्यम से अपनी बात 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more