हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 August 2023

आजादी के समारोह में शिक्षिका की मौत



लखनऊ। हुसैनगंज स्थित सेंट एग्नेस लोरेटो डे स्कूल की शिक्षिका एंड्रिया मैकग्राथ (50) का मंगलवार को झण्डारोहण के बाद तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। उन्हें डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या थी। तबीयत ठीक न होने से शिक्षिका कई दिनों से छुट्टी पर थीं। वह सोमवार को ही ड्यूटी पर लौटी थीं। शिक्षिका के निधन पर की प्रधानाचार्या, प्रबंधन और कर्मचारियों ने आयोजित प्रार्थना सभा में शोक व्यक्त किया।


स्कूल में समारोह के बाद एंड्रिया स्टाफ रूम पहुंचीं। वहां उनकी नाक से खून निकलने साथ ही खून की उल्टी हुई। एंड्रिया को लेकर ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more