हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 August 2023

शिक्षकों ने दो छात्रों को लाठी-डंडे से पीटा, निलंबित


(बलिया) । मनियर शिक्षाक्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षकों ने बुधवार को दो छात्रों की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इसको लेकर लोगों ने हंगामा किया। बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक भगवान राम और सहायक अध्यापक वीरेंद्र राम को निलंबित कर दिया। तीनों आरोपियों के
खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मनियर के बड़ागांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह किसी बात को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक भगवान राम, सहायक अध्यापक वीरेंद्र राम और अनुदेशक संतोष राम ने कक्षा सात के छात्र अर्जुन राजभर ( 13 ), अमरजीत राजभर (12) की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।



अर्जुन राजभर को गंभीर चोट आई। बीचबचाव करने गई एक महिला
शिक्षक को भी आरोपी शिक्षकों ने अपशब्द कहकर भगा दिया। जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जुट गई।

इस पर विद्यालय का गेट अंदर से बंदकर तीनों आरोपी अध्यापकों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। पुलिस दो शिक्षकों को बाहर निकालकर थाने ले गई।

खंड शिक्षा अधिकारी मनियर ने वहां के अन्य शिक्षकों के बयान दर्ज किए। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक भगवान राम, सहायक अध्यापक वीरेंद्र राम को निलंबित कर दिया गया है। अनुदेशक संतोष राम पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more