UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 August 2023

पेंशनरों से ऑनलाइन ठगी करने वालों पर नजर रखेगी साइबर क्राइम ब्रांच


लखनऊ। आयकर रिफंड के नाम पर पेंशनरों के साथ ऑनलाइन ठगी के मामलों को देखते हुए सभी पेंशनरों का एक व्हाटसएप ग्रुप बनाने का फैसला किया गया है। इस ग्रुप में आदर्श कोषागार कलेक्ट्रेट लखनऊ के कोषाधिकारी राहुल सिंह के अलावा साइबर क्राइम के पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह को भी जोड़ा जाएगा।

ग्रुप के माध्यम से सभी पेंशनरों को ठगी से सतर्क करने के साथ ही जागरूक भी किया जाएगा। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम द्वारा सोमवार को पेंशनरों के साथ एक ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया है। सभी विभागों में गठित पेंशनर संगठनों के पदाधिकारी गोष्ठी में जुड़ेंगे।
मालूम रहे कि इन दिनों तमाम पेंशनरों के पास मैसेज भेजकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य पेंशनरों को आयकर रिफंड का मैसेज भेजकर एक लिंक भी भेज रहे हैं। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही कई पेंशनरों के खाते से पैसे निकाल लिए जा रहे हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more