हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 August 2023

नियमितीकरण को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले शिक्षामित्र, सौंपा ज्ञापन


सीतापुर : शिक्षक, शिक्षामित्र उत्थान समिति के बैनर तले टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नई दिल्ली स्थित आवास पर भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री विकास शर्मा, महामंत्री अनुज त्रिपाठी मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मांगपत्र में कहा कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिसा व अन्य भाजपा शासित राज्यों में में टेट उत्तीर्ण






शिक्षामित्रों को नियमित किया गया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में इस नियम को लागू किया जाए। नई शिक्षा नीति में टेट उत्तीर्ण शिक्षामित्रों व अन्य शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित करने संबंधी मांगपत्र सौंपा गया। मंत्री ने इस विषय में सकारात्मक निर्णय करने का आश्वासन दिया। मांगपत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय सचिवालय, शिक्षा मंत्रालय, मानव संसाधन विभाग व केंद्रीय भाजपा कार्यालय को भी सौंपी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more