UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 August 2023

मौसम अपडेट : पूरे प्रदेश में अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेज अलर्ट


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मौसम अब तेजी से बदल रहा है। यह सप्ताह बारिश का था जिसमें खास तौर से पूर्वांचल में भी बारिश शुरू हो चुकी है। अगले दो-तीन दिन भी पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं।

एक दर्जन जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा डेढ़ दर्जन जिलों में मध्यम तेज बारिश का अनुमान है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।


इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

लखीमपुर, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बस्ती, महराजगंज, संतकबीरनगर, कुशीनगर, गोरखपुर।

यहां येलो अलर्ट

बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकनगर। यहां भी बारिश की संभावना है और येलो अलर्ट किया गया है।

पांच दिन अच्छी बारिश के आसार
लखनऊ। दो-तीन चरणों में ही रविवार को जोरदार बारिश से लखनऊ का मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से राहत रही मगर पानी बंद होते ही उमस ने बेहाल कर दिया। मौसम विभाग बता रहा है कि अगले चार-पांच दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। बरसात की संभावना है। लखनऊ और आसपास रविवार तड़के बरसात से मौसम सुहाना हो गया। इसके बाद शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। लखनऊ मौसम विभाग ने रविवार को 37 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की।

एक-दो चरणों में तेज बारिश संभव
मौसम विभाग के एक सप्ताह के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार से 10 अगस्त तक मौसम ऐस्रारहेगा। एक-दो चरणों में तेज बारिश संभव है। दिन का पारा 33 डिग्री के आसपास रह सकता है। 11-12 अगस्त को छिटपुट बारिश होगी। इस बीच पारा में दो डिग्री बढ़ सकता है। रविवार को आर्द्रता 90 फीसदी रही। बारिश से पारा गिरा। दिन का तापमान 31.9 डिग्री दर्ज किया

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more