हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 August 2023

12 लाख लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया, शिक्षक के खिलाफ f.i.r. दर्ज



प्रयागराज। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी एक शिक्षक है, जो इसी तरह की ठगी के मामले में कुछ दिनों पहले ही जेल गया है। ओम गायत्री नगर निवासी धर्म प्रकाश ने थरवई के रहने वाले शिक्षक पुरुषोत्तम लाल और उसके दोनों बेटों पुष्पेंद्र व अवकाश के खिलाफ लाखों रुपए ठगी करने तथा जान से मारने की धमकी देने की कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस को बताया कि शिक्षक पुरुषोत्तम लाल ने कई लोगों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपए वसूली की है। उसके परिचितों में सुरेश कुमार, सुधा सिंह, सुनीता कुशवाहा, शुभम कुशवाहा आदि ने नौकरी के लिए 12 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि शिक्षक पुरुषोत्तम लाल ने रुपए लेने के बाद नौकरी के नाम पर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more