हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 September 2023

स्कूल जा रहीं 12 छात्राओं को पागल कुत्ते ने काटा


हापुड़। पागल कुत्ते ने स्कूल जा रहीं 12 छात्राओं पर हमला कर दिया। कुत्ते ने छात्राओं को बचाने आए चार राहगीरों को भी निशाना बनाया। कई छात्राओं के शरीर पर पांच से आठ जगह गहरे घाव हैं। इनमें से चार को दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों को सीएचसी में ही रैबीज की वैक्सीन लगवाई गई है।


भीमनगर, कविनगर, शक्तिनगर की छात्राएं शनिवार सुबह एकेपी इंटर कॉलेज जा रही थीं। जैसे ही वे वालपुरी पहुंचीं, पागल कुत्ता उनपर झपट पड़ा। आसपास के लोगों ने छात्राओं को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ते ने चार और लोगों को काट लिया। स्थानीय लोगों ने घायल रूपाली, साक्षी, अंशिका, कली, परी, हिमानी, अंकिता, सोनू, अंजलि, एंजल, संगीता, वेदांशी को सीएचसी में भर्ती कराया.


चार छात्राओं को भेजा गया दिल्ली

भीमनगर की साक्षी, कविनगर की अंशिका व परी, शक्तिनगर की कली को ज्यादा घाव आए हैं। उन्हें रैबीज इम्यून ग्लोब्युलिन (एचआरआईजी) टीके लगवाना जरूरी था, लेकिन सीएचसी में यह इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था। अधीक्षक डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि इंजेक्शन लगाना जरूरी था,इसलिए चारों छात्राओं को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more