हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 September 2023

एडेड कॉलेजों में 1500 तक छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा, 20 सितंबर तक अपलोड होंगी स्कूलों की सूचनाएं


● यूपी बोर्ड के सचिव ने सभी डीआईओएस को भेजी नीति

● पिछले साल 1200 के लिए केंद्र बनाने का नियम था

20 सितंबर तक अपलोड होंगी स्कूलों की सूचनाएं

प्रयागराज। बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण के लिए स्कूलों की भौतिक संसाधनों की सूचना 20 सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड होगी। डीआईओएस की ओर से गठित समिति द्वारा स्कूलों के बीच दूरी संबंधी जियो लोकेशन की सूचना स्कूल परिसर से एपीआई युक्त नवीन मोबाइल एप के माध्यम से 25 सितंबर तक अपलोड की जाएगी। बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड सूचनाओं का सत्यापन डीएम की गठित समिति के माध्यम से दस अक्टूबर तक कराया जाएगा। केंद्र निर्धारण 28 नवंबर तक पूरा होगा।

प्रयागराज प्रमुख संवाददाता। फरवरी 2024 में प्रस्तावित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिन राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में धारण क्षमता अधिक होगी वहां 1500 तक विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। 2024 की बोर्ड परीक्षा के लिए जारी केंद्र निर्धारण नीति में यह प्रावधान किया गया है। पिछले साल राजकीय, एडेड और वित्तविहीन स्कूलों में धारण क्षमता के अनुरूप अधिकतम 1200 परीक्षार्थियों के लिए केंद्र बनाने का नियम था।


इस साल राजकीय और एडेड कॉलेजों में अधिकतम छात्रसंख्या में छूट देते हुए 1500 तक परीक्षार्थियों का केंद्र आवंटित करने की व्यवस्था की गई है। इससे परीक्षा के लिए वित्तविहीन स्कूलों पर निर्भरता कम होगी। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने सात सितंबर को सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों और जिलाधिकारियों को केंद्र निर्धारण नीति भेज दी है।

नौ से 12वीं तक दाखिले के रजिस्ट्रेशन कल तक यूपी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक के प्रवेश के लिए रविवार तक का मौका बचा है। बोर्ड की वेबसाइट पर कक्षा 10 व 12 में विलंब शुल्क 100 रुपये के साथ दस सितंबर तक शैक्षिक विवरण अपलोड होंगे। कक्षा 9 व 11 में भी अग्रिम पंजीकरण तो दस सितंबर तक होंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more