हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 September 2023

शिक्षक ने कक्षा तीन के छात्र को बेरहमी से पीटा


आगरा, । शिक्षक ने कक्षा तीन के छात्र के कान पर थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि ट्यूशन नहीं पढ़ने पर उसे पीटा गया। दहशत में आया छात्र स्कूल नहीं जाने की जिद कर रहा है। उसकी तबीयत भी खराब हो गयी है। छात्र के पिता ने प्रबंधक सहित तीन लोगों के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।






मुकदमा सैनिक नगर, उखर्रा रोड निवासी राजकुमार ने दर्ज कराया है। उनका दस वर्षीय बेटा सदर के एक स्कूल में पढ़ता है। उनका आरोप है कि स्कूल में शिक्षिका पूजा ने बेटे को पीटा था। बेटे ने रोते हुए घर पर घटना की जानकारी दी। उन्होंने इस संबंध में प्रबंधक से शिकायत की।



बात ज्यादा न बढ़ाओं भविष्य बर्बाद कर देंगे: राजकुमार के मुताबिक, प्रबंधक ने उनसे कहा कि बात को ज्यादा मत बढ़ाओ। बच्चे का भविष्य खराब कर देंगे।



आरोप है कि उन्होंने भी इस बात का समर्थन किया कि ट्यूशन हमारे शिक्षक से ही पढ़ना होगा। इस मामले की उन्होंने शिकायत नहीं की । शांत बैठ गए। दूसरी बार धर्मेद्र नाम के शिक्षक ने बेटे को पीटा। इससे बेटा बुरी तरह घबरा गया। चार दिन से बीमार है। उसे बुखार आ गया है। स्कूल नहीं जाएगा यह जिद कर रहा है। बेटे की हालत देखकर वह पुलिस के पास आए हैं। इंस्पेक्टर सदर नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रबंधक, शिक्षिका पूजा व धर्मेंद्र के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more