UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 September 2023

पीसीएस 2023 मेन्स के प्रवेश पत्र जारी


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा 2023 के प्रवेश पत्र शनिवार को जारी कर दिए। परीक्षा 26 से 29 सितंबर तक प्रयागराज के चार और लखनऊ के एक केंद्र पर दो पालियों सुबह 930 से 1230 और दो से पांच बजे की पाली में होगी।


परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www. uppsc. up. nic. in से डाउनलोड कर प्राप्त कर लें। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर फोटो प्रिंट न हो, वे आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज दो फोटो लेकर संबंधित केंद्र पर उपस्थित हों अन्यथा उन्हें परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है कि पीसीएस 2023 की मुख्य परीक्षा में 3852 अभ्यर्थी सम्मलित होंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more