UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 September 2023

69000 शिक्षक भर्ती : आरक्षण घोटाले के रूप में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाएगा पिछड़ा दलित मोर्चा



प्रयागराज । 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में 19 हजार सीटों पर हुए आरक्षण घोटाले को लेकर शनिवार को पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा की एक बैठक सुलेमसराय स्थित सोशल मीडिया प्रभारी राजन जायसवाल के आवास पर हुई।



इसमें निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सभी 19 हजार आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थी 17 सितंबर को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को आरक्षण घोटाले के रूप में मनाएंगे और विरोध स्वरूप अपने हाथों में काली पट्टी बांधेंगे। बैठक में राजन जायसवाल, सुशील कश्यप, भास्कर सिंह, धनंजय सिंह, नितिन पाल, मंजू बघेल, पूजा वर्मा आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more