UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 September 2023

बीईओ ने किया मोटरसाइकिल से स्कूलों का औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

 महराजगंज / लक्ष्मीपुर | लक्ष्मीपुर क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर सुदामा प्रसाद ने शुक्रवार रजापुर न्याय पंचायत के परिषदीय स्कूलों की जांच करने मोटरसाइकिल से पहुंच गए। इस बीच उन्होंने अमहवाँ, खलिकगढ़, सोनराडीह, रानीपुर, भगवानपुर बरगदवा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पठन- पाठन का माहौल दुरुस्त न पाए जाने, नामांकित छात्रों के सापेक्ष भौतिक उपस्थिति कम रहने, शौचालय बंद पाए जाने और कम्पोजिट धनराशि से व्यय विवरण व अनुपस्थिति शिक्षकों का ब्यौरा मांगा गया ।






 खंड शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी किसी प्रकार की जाँच नही किया गया है। यह कह कर अपना पल्ला झाड़ लिए है। मिली जानकारी के अनुसार उनके साथ उनका चालक भी मौजूद रहा । मोटरसाइकिल भी कार्यालय में कार्यरत किसी बाबू की बताई जा रही है। इस संबंध में जब लक्ष्मीपुर बीईओ सुदामा से बात की गई तो उन्होंने जानकारी देने में असमर्थता जताई।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more