हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 September 2023

बारहवीं के छात्र की खुदकुशी के मामले में शिक्षक रजिस्टर लेकर पहुंचे थाने

 प्रयागराज, वरिष्ठ संवादाता । छात्र यथार्थ गुप्ता की खुदकुशी के बाद लोगों से बचाकर पुलिस ने एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल स्वास्तिक बोस को खुल्दाबाद थाने में बैठा लिया। यह जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी और शिक्षक थाने पहुंचे। प्रिंसिपल स्वास्तिक बोस ने बताया कि यथार्थ 11वीं में भी कॉलेज नहीं आता था। उसे प्रमोट किया गया था। 12वीं में स्वतः ही उसका एडमिशन हो गया था लेकिन उसने स्कूल की फीस जमा नहीं की थी और न ही स्कूल आता था।







कुछ दिन पहले ही यूपी बोर्ड ने पोर्टल ब्लॉक कर दिया था। छात्र शुक्रवार को अपनी मां के साथ स्कूल आया था। उस वक्त वह कॉलेज में नहीं थे। बीएसए के साथ बैठक में शामिल थे। घटना की जानकारी होने पर वह खुद छात्र के घर गए थे, जहां पर लोगों ने बदसलूकी की। प्रिंसिपल के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही कॉलेज की छात्र शिक्षक थाने पहुंच गए। पुलिस को दो साल का रजिस्टर दिखाया जिसमें छात्रों की अटेंडेंस थी। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more