हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 September 2023

एलआईसी कर्मियों-एजेंट की ग्रेच्युटी-पेंशन सीमा बढ़ी



नई दिल्ली,  वित्त मंत्रालय ने एलआईसी एजेंट और कर्मचारियों से जुड़ी चार नई सौगातों को मंजूरी दी है। इनके तहत ग्रेच्युटी सीमा में वृद्धि के साथ ही पारिवारिक पेंशन की दर एक समान करने का प्रावधान किया गया है। साथ ही टर्म इश्योरेंस कवर को बढ़ाया गया है।

सरकार के इस कदम से एलआईसी के एक लाख से अधिक नियमित कर्मचारियों और 13 लाख से अधिक एजेंट को फायदा होगा। वित्त मंत्रालय के मुताबिक एलआईसी एजेंटों के लिए ग्रेच्युटी सीमा तीन लाख से बढ़कर पांच लाख रुपये हो जाएगी।

सरकार का मानना है कि इससे एलआईसी एजेंटों की कामकाज की स्थिति और लाभ में पर्याप्त सुधार आएगा। वहीं, एलआईसी कर्मचारियों के परिवारों के कल्याण के लिए पारिवारिक पेंशन की 30 प्रतिशत की एक समान दर लागू होगी।

डेढ़ लाख तक होगा टर्म इंश्योरेंस एजेंटों के लिए टर्म इंश्योरेंस कवर को 3,000 से 10,000 रुपये की मौजूदा सीमा से बढ़ाकर 25,000 से रुपये 1,50,000 रुपये कर दिया गया है।

नवीनीकरण कमीशन के पात्र होंगे फिर से नियुक्त एजेंटों को नवीनीकरण कमीशन के लिए पात्र बनाने को मंजूरी दे दी गई है। वर्तमान में एलआईसी एजेंट पुरानी एजेंसी के तहत पूरे किए गए किसी भी कारोबार के लिए नवीकरण कमीशन के लिए पात्र नहीं होते हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more