प्रयागराज। प्रदेशभर के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की पदोन्नति की कार्यवाही आठ नवंबर तक पूरी होगी। खास बात यह है कि 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत चयनित शिक्षकों को भी पदोन्नति का अवसर मिलेगा। पांच साल की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को प्रमोशन की प्रक्रिया में शामिल किया गया है। पहले वरिष्ठता सूची की कटऑफ तिथि 25 अगस्त होने के कारण 68500 भर्ती में चयनित और सात सितंबर 2018 को नियुक्ति पत्र पाने वाले हजारों शिक्षक मात्र बारह दिनों के अंतर से पदोन्नति की प्रक्रिया बाहर हो गए थे।
UpdateMarts
WhatsApp Channel पर Follow करें
शिक्षा विभाग की लेटेस्ट सूचनाओं के लिए हमारे चैनल को अभी Follow करें।
Follow Channel
→

