हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 November 2023

शिक्षकों के खाली पदों की गणना शुरू

प्रयागराज, । उच्च शिक्षा विभाग सूबे के राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों की गणना कराने की कवायद शुरू कर दिया है। संयुक्त निदेशक डॉ. केसी वर्मा की ओर से सोमवार को सभी प्राचार्यों को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि सभी महाविद्यालयों को वैकेंसी ग्रिड पोर्टल पर रिक्त पदों की सूचना 23 नवंबर को शाम चार बजे तक अपलोड करें।


पत्र में कहा है कि राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत प्रवक्ताओं के स्थानांतरण या सेवानिवृत्त होने से रिक्त होने वाले अथवा परिवर्तित होने वाले शिक्षकों एवं पद की सूचना को वैकेंसी ग्रिड पोर्टल पर अपडेट करने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अगर निर्धारित तिथि के बाद किसी महाविद्यालय के शिक्षकों की संख्या, वैकेंसी ग्रिड पोर्टल पर स्वीकृत पदों की संख्या/रिक्त पदों की संख्या में कोई त्रुटि पाई जाती है या डाटा त्रुटिपूर्ण पाया जाता है तो महाविद्यालय के प्राचार्य की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जो शिक्षक धारणाधिकार के तहत एक से दूसरे कॉलेज में गए हैं और महाविद्यालय से कार्यमुक्त हुए हैं, उनका पद रिक्त नहीं दर्शाया जाएगा। वहीं, जो शिक्षक त्यागपत्र देकर कार्यमुक्त हुए हैं, उनका पद रिक्त दर्शाया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more