हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 November 2023

शिक्षकों की मांगों पर कब होगी कार्यवाही



लखनऊ। शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध के साथ ही उनकी अन्य मांगें तेज हो गई हैं। सोमवार को प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि पुरानी पेंशन, पदोन्नति, परस्पर तबादले, कैशलेस चिकित्सा, अर्जित अवकाश आदि पर विभाग कब निर्णय लेगा।


पदोन्नति व तबादले की प्रक्रिया छह या आठ माह से चल रही है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी के उपाध्यक्ष निर्भय सिंह ने कहा कि इस मामले में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?

वहीं, रियल टाइम हाजिरी पर महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा कि नई व्यवस्था की शुरुआत हुई है। डिजिटलाइजेशन में सभी को सहयोग करना चाहिए। इसका सभी को लाभ होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more