हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 November 2023

बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा में अयोग्य परीक्षक बनने पर प्रधानाचार्य होंगे जिम्मेदार



 मेरठ : वर्ष- 2024 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए अयोग्य परीक्षक नियुक्त होने पर प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। परिषद सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने निर्देश जारी किए कि परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कार्यरत शिक्षकों के विवरण दोबारा पूरी सतर्कता एवं गहनता से जांच लें। विशेषकर शिक्षकों की अर्हता एवं हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के जिस विषय के अध्यापन के लिए उनकी नियुक्ति की गई है, उसका विषय कोड एवं नाम की सावधानीपूर्वक जांच की जाए। सचिव ने हिदायत दी है कि किसी भी दशा में एक शिक्षक का विवरण एक से अधिक विद्यालयों से अग्रसारित न हो। चेताया है कि अयोग्य शिक्षक परीक्षक नियुक्त होने पर संबंधित प्रधानाचार्य जिम्मेदार माने जाएंगे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more