हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 November 2023

सीबीएसई ने प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल केअंक तय किए




सीबीएसई ने प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल केअंक तय किए
लखनऊ, बोर्ड परीक्षा 2024 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षा को देखते हुए 10 वीं और 12 वीं के लिए थ्योरी परीक्षाओं के साथ ही प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट, इंटरनल असेसमेंट के लिए अंकों का निर्धारण कर दिया है। जानकारी के अनुसार सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा फरवरी 2024 में प्रस्तावित है।


अंक अपलोड करने की समय सीमा निर्धारित की गई

बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल की तिथियां और अंक अपलोड करने की समय सीमा निर्धारित की जा चुकी है। खासतौर पर प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रैक्टिल प्रोजेक्ट और इंटरनल असिसमेंट के अंकों को लेकर स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और छात्रों को कोई भ्रम न रहे। बोर्ड ने 10 वीं में 83 और 12 वीं के लिए 121 विषयों की सूची और अंक निर्धारित किए हैं। छात्र-छात्राएं अंकों के निर्धारण के लिए बोर्ड की वेबसाइट देख सकत हैं।

लखनऊ में सीबीएसई के लगभग 210 विद्यालयों के 28 हजार से अधिक बच्चे 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में संचालित होंगे।

पेपर में ई सेक्शन इस वर्ष अधिक

सीबीएसई ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष पेपर सेक्शन में एक सेक्शन बढ़ाया है। ब्राइट लैण्ड स्कूल के ज्वाइंट डायरेक्टर रचित मानस ने बताया कि अभी तक केमिस्ट्री में ए, बी, सी और डी सेक्शन होते थे। जानकारी के अनुसार बता दें कि इस वर्ष से ई सेक्शन और बढ़ा दिया गया है। सेक्शन से मतलब सवालों के स्तर से होता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more