सदन में आज आएगा पुनरीक्षित बजट, इनका भी बढ़ेगा बजट

सदन में आज आएगा पुनरीक्षित बजट

इनका भी बढ़ेगा बजट



● कूड़ा प्रबंधन बजट भी बढ़ेगा। इसे 50 से 55 करोड़ किया जाएगा।


● गौशाला का बजट पांच करोड़ से आठ करोड़ करने का प्रस्ताव


● स्ट्रीट लाइट का बजट 2.50 करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ होगा


● नए निर्माण का बजट दो करोड़ की जगह 5.50 करोड़


● स्ट्रीट लाइट के अनुरक्षण पर पांच की जगह नौ करोड़ का प्रस्ताव


● पार्कों के अनुरक्षण का बजट 30 से बढ़ाकर 40 करोड़ होगा।


सफाई और सड़कों को लेकर हो सकता है हंगामा


नगर निगम सदन की बैठक वैसे तो केवल पुनरीक्षित बजट के लिए बुलायी गयी है लेकिन कई पार्षद शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराज हैं। सड़कों के निर्माण में ढिलाई से भी दुखी हैं। वह सदन में इसका मुद्दा उठा सकते हैं। इस पर हंगामा हो सकता है। सपा पार्षद दल के उप नेता देवेन्द्र सिंह यादव जीतू ने कहा कि मौका मिला सफाई का प्रकरण उठाया जाएगा।


लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ की सड़कों के निर्माण का बजट बढ़ेगा। इनके निर्माण-मरम्मत का बजट 240 करोड़ होगा। सफाई, कूड़ा प्रबंधन और स्ट्रीट लाइट के मद में भी बजट बढ़ाया जाएगा। नगर निगम सदन की गुरुवार को होने बैठक में चालू वित्तीय वर्ष का पुनरीक्षित बजट पास होगा। इस वित्तीय वर्ष में नगर निगम 538 करोड़ की आय का लक्ष्य प्रस्तावित किया है।


नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक पिछले महीने हुई थी। जिसमें पुनरीक्षित बजट पास हुआ। अब इसे सदन से पास कराया जाना है। सदन में बजट को लेकर चर्चा होगी। सदन अगर चाहेगा तो कार्यकारिणी से पास बजट में संशोधन होगा। इस वित्तीय वर्ष के मूल बजट में सड़कों के लिए केवल 70 करोड़ का प्रावधान था।


2091.59 करोड़ की आय, 2091.07 करोड़ खर्च होगा


नगर निगम ने प्रस्तावित पुनरीक्षित बजट में आय, व्यय में वृद्धि की है। चालू वित्तीय वर्ष के पुनरीक्षित बजट में उसने 2091.59 करोड़ की आय का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष वह 2091.07 करोड खर्च करेगा। मूल बजट में 1777.34 करोड़ की आय प्रावधानित की गयी थी। व्यय में 1775.96 करोड़ का प्रावधान था।