23 November 2023

परिषदीय शिक्षकों की समस्याओं पर प्रमुख सचिव से वार्ता आज



लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं पर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ की बेसिक शिक्षा के प्रमुख सचिव डॉ. एसकेएस सुंदरम से वार्ता होगी।


संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि वार्ता में प्रमुख रूप से शिक्षकों के जिले के अंदर परस्पर तबादले, शिक्षामित्रों की समस्या का स्थायी हल निकालने, रियल टाइम उपस्थिति व बच्चों की समस्याओं पर वार्ता होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more