UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 January 2024

शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग आज, तैयारी में जुटे अधिकारी

कट आफ मेरिट को लेकर देर रात तक चलता रहा मंथन, परेशान रहे अधिकारी, 375 पदों के लिए होगी काउंसिलिंग

बलिया: हाईकोर्ट के आदेश पर 12,460 सहायक शिक्षक भर्ती में शेष बचे 720 पदों के लिए पिछले दिनों काउंसिलिंग कराई गई थी। हंगामा के बीच 300 से अधिक अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई थी। गुरुवार को देर रात तक काउंसिलिंग के लिए कोई स्पष्ट निर्देश न आने पर अधिकारी परेशान रहे हैं। हालांकि 375 पदों के लिए काउंसिलिंग कराने की तैयारी में अधिकारी जुटे रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार का कहना है कि डायट पर शुक्रवार को समय से काउंसिलिंग

शुरू कराई जाएगी। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 29 दिसंबर को डायट पर काउसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर 30 दिसंबर को सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का निर्देश है।


इसी क्रम में 30 दिसंबर को सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जन जाति के लिए अगल-अलग काउंटर बनाए गए थे। मेरिट सूची में गड़बड़ी करने को लेकर अभ्यर्थियों हंगामा भी किया था। शासन की ओर से द्वितीय काउंसिलिंग के लिए शनिवार को तिथि निश्चित की है। बीएसए और सचिव सहित अन्य अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। इसको लेकर अभ्यर्थी परेशान रहे। काउंसलिंग को लेकर तरह-तरह के कयासों का दौर चलता रहा। कोई कह रहा था कि खुली भर्ती शुरू कर दिया गया है तो जिले स्तर पर ही कट आफ जारी करते रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more