UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 February 2024

राजकीय इंटर कॉलेज के 71 हजार से अधिक छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा



लखनऊ। प्रदेश के 2387 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैव, प्रयोगशाला, अतिरिक्त क्लास, मरम्मत कार्य, पेयजल, शौचालय, बाउंड्रीवाल के लिए समग्र शिक्षा में 446 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के 890 इंटर कॉलेज के कक्षा नौ से 12 के बच्चों को मूल पढ़ाई के साथ अब व्यावसायिक शिक्षा भी दी जाएगी। ■

उन्हें कंप्यूटर, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, ब्यूटी एंड वेलनेस, आईटी एंड आईटीएस, प्लंबिंग, रिटेल, सिक्योरिटी, स्पोर्टस, शारीरिक शिक्षा, फिटनेस एंड लेजर, ट्रांसपोर्टेशन, लॉजिस्टिक, वेयर हाउस आदि का तीन से छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

नए सत्र में लगभग 71 हजार छात्रों का कौशल विकास करने का लक्ष्य है। ताकि जब विद्यार्थी इंटर की पढाई पूरी कर चुका हो तो किसी न किसी विधा में उसका कौशल विकास हो चुका हो। ऐसे में वह खुद का स्वरोजगार शुरू करने के लिए तैयार होगा

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more