हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 February 2024

50 से अधिक उम्र वालों को मिलेगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति



लखनऊ। ऊर्जा विभाग में कार्यरत 50 साल से अधिक उम्र वाले कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की तैयारी है। पावर कारपोरेशन ने सभी विद्युत वितरण निगमों को कर्मचारियों की स्क्रीनिंग करने और सूची तैयार करने का निर्देश दिया है।

भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि अपने कार्यक्षेत्र के 50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मियों की स्क्रीनिंग के लिए जल्द से जल्द कमेटी का गठन कर लिया जाए।


इस कमेटी में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की स्वास्थ्य स्थिति, उसके कामकाज की स्थिति, कार्यक्षमता का मूल्यांकन करेगी। फिर पूरा विवरण कारपोरेशन प्रबंधन को भेजेगी। सूत्रों का कहना है कि स्क्रीनिंग के आधार पर करीब 50 से ज्यादा मुख्य और अधीक्षण अभियंता अनिवार्य सेवानिवृत्ति के दायरे में आ सकते हैं। स्क्रीनिंग का आदेश जारी होने के बाद अभियंताओं एवं अन्य कर्मियों में हलचल मची हुई है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more