हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 February 2024

कक्षा में पहुंचे तो शिक्षक बन गये विधायक


सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह बुधवार को चारबाग स्थित एपीसेन मेमोरियल गर्ल्स कालेज में छात्राओं के बीच पहुंचे तो उनका नया अंदाज देखने को मिला। वह क्लास में जाते ही छात्राओं के सामने शिक्षक बन गये। करीब डेढ़ घंटे तक उन्होंने छात्राओं को यूपीएससी परीक्षा में सफल होने के लिये कई टिप्स दिये। साथ ही उनका उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अगर मन में ढृढ़ निश्चय कर लिया जाये और पूरे मन से पढ़ाई की जाये तो किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।


क्लास में राजेश्वर सिंह ने छात्राओं की कई जिज्ञासाओं का पूरे मन से जवाब दिया। साथ ही उन्हें बताया कि अपने लक्ष्य पर तब तक फोकस रखिये जब तक सफलता न मिल जाये। संविधान की पढ़ाई को उन्होंने जरूरी बताया। राजेश्वर सिंह ने छात्राओं से पुलिस से ईडी और फिर राजनीति के अपने सफर के कई अनुभवों को साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने से जुड़ी पुस्तके बांटी। साथ ही वादा किया कि वह फिर यहां क्लास लेने आयेंगे। उन्होंने 11 मेधावी छात्राओं को टैबलेट भी दिये।


10 स्कूलों में दो-दो लाख से स्मार्ट क्लासरूम बनवाये
राजेश्वर सिंह ने बच्चों को आधुनिक व अच्छी शिक्षा देने के लिये अब तक सीएसआर फंड के जरिये 10 स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बनाये है। हर स्मार्ट क्लास रूम को डिजिटल करने के लिये दो-दो लाख का व्यय आया। 250 से अधिक कम्प्यूटर उपलब्ध करा चुके हैं। 25 स्कूलों में डिजिटल लैब बनवायी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more