हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 February 2024

निपुण नहीं बन पाए गोद लिए गए परिषदीय विद्यालय, अब मिले यह निर्देश


बाराबंकी: जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अन्ना सुधन की अध्यक्षता में हुई।


इसमें सीडीओ ने सर्वप्रथम स्पाट असेसमेंट व निपुण विद्यालयों की समीक्षा की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने बताया कि एसआरजी, एआरपी एवं संकुल शिक्षकों ने गोद लिए गए विद्यालयों को माह दिसंबर 2023 तक निपुण किया जाना था। विकासखंड पूरेडलई, सिरौलीगौसपुर, हरख व नगर क्षेत्र की प्रगति अत्यंत न्यूनतम है। सीडीओ ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को फरवरी के अंत तक प्रगति सुधारने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला व ब्लाक के टास्क फोर्स को निर्देश दिए हैं कि जिन अधिकारियों ने लक्ष्य के सापेक्ष निरीक्षण नहीं किया है, वह पूरा करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more