UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 February 2024

8.66 करोड़ बच्चों को खिलाई जाएगी पेट में कीड़े मारने की दवा


, लखनऊ : प्रदेश में 8.66 करोड़ बच्चों, किशोर व युवाओं को पेट में कीड़े मारने की दवा खिलाई जाएगी। गुरुवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में एक वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के लोगों को 66 जिलों में एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। बुधवार को अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई।



राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के महाप्रबंधक डा. मनोज शुक्ला ने बताया कि कृमि संक्रमण में पेट में दर्द, दस्त, कमजोरी, उल्टी और भूख नहीं लगती। ऐसे में कृमि मुक्ति से स्वास्थ्य व पोषण में सुधार होगा। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। बच्चे कई बार जमीन में गिरी चीज खा लेते हैं और नंगे पैर ही संक्रमित स्थानों पर चले जाते हैं। ऐसे में पेट में कीड़े हो जाते हैं और वह शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर होने लगते हैं। एल्बेंडाजोल दवा खाने से यह कीड़े मर जाते हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more