UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 February 2024

परिषदीय शिक्षकों के लेक्चर भी डीटीएच पर, यह बने पहले परिषदीय शिक्षक


। अब पीएम ई-विद्या प्रोग्राम के तहत कक्षा 01 से 12 तक के छात्र घर बैठे सभी विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे। यह प्रसारण डीटीएच पर होगा। प्रदेश को पांच डीटीएच चैनल आवंटित किए गए हैं। इन चैनलों के लिए परिषदीय शिक्षक भी लेक्चर तैयार कर रहे हैं। नगर से संविलियन विद्यालय पतारा के सहायक अध्यापक शेखर यादव पहले परिषदीय शिक्षक हैं, जिनका लेक्चर अपलिंक किया गया है।


आईसीटी में रुचि रखने वाले शेखर ने परिषदीय विद्यालयों में चलने वाली पुस्तकों के आधार पर कक्षा 01 के लिए पहला लेक्चर तैयार

किया था। प्रदेशस्तर पर चयन के बाद इसकी रिकॉर्डिग लखनऊ में कराई गई। अब इस लेक्चर को डीटीएच चैनल पर देखा जा सकता है। एक अन्य शिक्षिका पूजा यादव का लेक्चर भी रिकॉर्ड किया जा चुका है।

स्कूल के साथ-साथ घर में पढ़ाई : सहायक अध्यापक शेखर ने बताया कि स्कूल के साथ घर में पढ़ाई जारी रखने के लिए पीएम ई विद्या प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक भी कक्षा 01 से

08 तक के बच्चों के लिए प्रोग्राम तैयार कर रहे हैं। पीएम ई विद्या प्रोग्राम की मदद से विद्यार्थी घर पर रहकर ही नियमित रूप से अपना अध्ययन कर सकेंगे।


कक्षावार और विषयवार सामग्री लगातार टेलीकास्ट की जाएगी। डीटीएच सेवा के साथ चैनल मुफ्त में देखे जा सकेंगे। इसमें इंटरनेट की अनिवार्यता समाप्त हो जाएगी। अभी तक बच्चों को घरों में इंटरनेट की आवश्यकता पड़ती थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more