UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 February 2024

बल्ले -बल्ले ✅ महंगाई भत्ता में चार फीसदी बढ़ोतरी तय ■ केंद्रीय एवं राज्य कर्मियों तथा पेंशनर्स को जनवरी महीने के वेतन से मिलेगा लाभ


प्रयागराज। महंगाई भत्ता (डीए) में चार फीसदी बढ़ोतरी तय हो गई है। यानी, अब 50 फीसदी डीए मिलेगा। यह बढ़ोतरी जनवरी महीने के वेतन से लागू होगी। इसका लाभ केंद्रीय एवं राज्य कर्मियों तथा पेंशनर्स को होगा। दिसंबर महीने का औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक बुधवार को जारी हो गया। इसी के साथ डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी भी तय हो गई है।


वेतन और पेंशन निर्धारण के जानकार एजी ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी के अनुसार वर्ष 2023 में जनवरी का सूचकांक 382.464, फरवरी का 382.176, मार्च का 383.904, अप्रैल का 386.496, मई का 387.936, जून का 392.832, जुलाई का 402.336, अगस्त का 400.896, सितंबर का 396, अक्तूबर का 398.592 और नवंबर का 400.608 अंक रहा। वहीं दिसंबर महीने का सूचकांक 399.744 रहा। इन 12 महीने के



सूचकांक का औसत 392.832 अंक होगा। हरिशंकर ने बताया कि निर्धारित फार्मूला के तहत इस औसत सूचकांक पर 50.28 फीसदी महंगाई भत्ता देय होगा। हालांकि, डीए पूर्णांक में देय होता है और दशमलव में बढ़ोतरी हटा दी जाती है। ऐसे में जनवरी महीने से 50 फीसदी डीए देय होगा। हरिशंकर का कहना है कि अभी 46 फीसदी डीए मिल रहा है। ऐसे में इसमें चार फीसदी बढ़ोतरी तय है। इसकी घोषणा केंद्र सरकार की ओर से फरवरी या मार्च में की जा सकती है। इसके बाद उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्य सरकारों की ओर से इस बढ़ोतरी की घोषणा किए जाने की संभावना है लेकिन इसका लाभ जनवरी महीने के वेतन से ही देय होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more