UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 February 2024

यूपी में चढ़ा पारा, आज बारिश के आसार: बिजली व बारिश का अलर्ट


लखनऊ। यूपी का मौसम मंगलवार से ही बदला गया। पश्चिमी यूपी के बागपत, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और मुरादाबाद में बुधवार को बारिश हुई। वहीं, मध्य यूपी और अवध के कई हिस्सों में पारा चढ़ गया है। बृहस्पतिवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को इसमें ब्रेक लगेगा, लेकिन शनिवार को फिर ऐसा ही मौसम रह सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि बीती जनवरी सामान्य से ठंडी रही।


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बीते दो दिनों में धूप व पुरवा हवाओं के कारण पारे का लगातार चढ़ना जारी है। इसी कारण थोड़ी सी बारिश हुई है। प्रदेश में बुधवार को दिन का तापमान नजीबाद, मेरठ और अलीगढ़ को छोड़ दें तो 20.8 से लेकर 26.6 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान झांसी में सर्वाधिक 14.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बाकी प्रदेश में यह 7 डिग्री से अधिक रहा। बृहस्पतिवार को पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में घने कोहरे के आसार हैं।


बिजली व बारिश का अलर्ट
बहराइच के अलावा तराई क्षेत्र व पश्चिम यूपी के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने व बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जनवरी में सबसे ठंडे दिन बरेली में रहे

अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, जनवरी में यदि अधिकतम तापमान का औसत देखें तो बरेली में सबसे ठंडे दिन रहे। यहां अधिकतम तापमान का औसत 14.1 रहा, जो कि सामान्य के 19.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 5.4 डिग्री कम रहा। बिजनौर दूसरे नंबर पर रहा, यहां औसत अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more