UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 February 2024

बिहार द्वितीय चरण TRE-2 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी ध्यान दें


शिक्षा विभाग, बिहार, पटना। (माध्यमिक शिक्षा निदेशालय) प्रेस विज्ञप्ति

कतिपय विद्यालय अध्यापक अभ्यर्थियों द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या-27/2023 (द्वितीय चरण TRE-2) के परिप्रेक्ष्य में पूरक परीक्षाफल प्रकाशित करने हेतु दबाव बनाया जा रहा है, जबकि विभाग द्वारा पूर्व में ही TRE-2 के तहत पूरक परीक्षाफल प्रकाशित नहीं करने का निर्णय लिया जा चुका है। वैसे सभी अभ्यर्थी जो पूरक परीक्षाफल प्रकाशित करने हेतु आयोग/विभाग पर दबाव बना रहे है, उन्हें चिन्हित कर आयोग के अगले परीक्षा से वंचित करने की कार्रवाई की जा रही है। अतः सभी अभ्यर्थियों को निदेश दिया जाता है कि पूरक परीक्षाफल प्रकाशित करने हेतु विभाग/आयोग पर किसी तरह का दबाव बनाने का प्रयास नहीं करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more