UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 February 2024

नवीनीकरण: अनुदेशकों का नए स्कूलों में हो रहा अनुबंध


श्रावस्ती। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह ने बताया है कि बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों का जिले के अंदर रिक्त चल रहे पद के लिए अनुबंध नवीनीकरण का दूसरा चरण चल रहा है। इसके लिए अनुदेशकों के रिक्त पदों पर अनुबंध के लिए 100 से अधिक छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों (जहां पूर्व से अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत हों) में छह फरवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। उच्च प्राथमिक




विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों की ओर से 30 जनवरी से 06 फरवरी तक अनुदेशक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिसमें अधिकतम पांच विद्यालयों का ही विकल्प दिया जा सकेगा। 07 से 09 फरवरी तक अपने विकास खण्डों से प्राप्त ऑनलाइन

आवेदनों को खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से आवेदन पत्र के विवरण को सत्यापित करने के बाद अग्रसारित करेंगे। 08 से 12 फरवरी तक खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापित कर अग्रसारित किए गए आवेदनों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से पोर्टल पर सबमिट किया जायेगा। इसके अलावा 01 जून 2024 तक 100 से अधिक नामांकन वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के आवेदन पत्रों के भारांक के आधार पर नवीन विद्यालय के अनुबन्ध के लिए नवीनीकरण किया जा रहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more