26 February 2024

उत्तर कुंजी पर मांगी गईं आपत्तियां



लखनऊ। पुलिस भर्ती बोर्ड ने गत 29 जनवरी से आठ फरवरी तक प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की गई आनलाइन लिखित भर्ती परीक्षा की रिस्पांस शीट तथा उत्तर कुंजी प्रदर्शित करते हुए आनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की हैं।

यह भर्ती परीक्षा पुलिस रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक, प्रधान परिचालक यांत्रिक, सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती 2022 के तहत आयोजित की गई थी। आनलाइन लिखित में अभ्यर्थियों के प्रश्नपत्र एवं उनके रिस्पांस तथा उत्तर कुंजी भर्ती वेबसाइट पर 24 फरवरी को प्रदर्शित कर दी गई। अभ्यर्थी पहली मार्च रात्रि 12 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more