UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 February 2024

आंगनबाड़ी केंद्रों में खरीदे जाएंगे बर्तन


लोकसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच अब जिले में टेंडर तेजी से कराने की तैयारी चल रही है। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में इस साल हॉट कुक्ड मील (गर्म ताजा भोजन) की योजना लागू होनी है। 959 आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे हैं जो स्कूलों के भवन में नहीं संचालित हैं। ऐसे में यहां तत्काल बर्तन, गैस सिलेंडर, चूल्हा आदि की जरूरत है। गुरुवार को विकास भवन परिसर में सीडीओ गौरव कुमार ने सभी बीडीओ के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि तत्काल सभी काम कराएं।

आंगनबाड़ी केंद्रों में इस साल गर्म और ताजे भोजन को दिया जाना है। तमाम आंगनबाड़ी केंद्र स्कूलों में संचालित हैं, वहां पहले से बर्तन हैं, लेकिन जोन स्कूल परिसर में नहीं हैं, वहां तत्काल बर्तन चाहिए होगा। आचार संहिता जल्द ही लागू हो सकती है, ऐसे में सीडीओ ने निर्देश दिया है कि इसका टेंडर जल्द ही कर लें। वहीं ग्रामीण इलाकों में अमृत सरोवरों का काम होना है। प्रयास है कि इस वित्तीय वर्ष में एक हजार अमृत सरोवर पूरे कर लिए जाएं और आगे अप्रैल से जून तक काम को कराने के लिए उसके लिए भी टेंडर जारी करने के निर्देश दिए हैं।

आज होगा नए हाल का लोकार्पण प्रयागराज। विकास भवन परिसर में 70 कर्मचारियों की क्षमता वाला नया वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल बन चुका है। लोकार्पण शुक्रवार सुबह 1130 बजे मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत करेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more