हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 February 2024

Primary ka master : निपुण भारत में खराब प्रगति मिलने पर BEO का रोका वेतन


सोनभद्र, ।मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने शुक्रवार की शाम डायट परिसर में निपुण भारत व विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग व विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान निपुण में खराब प्रगति मिलने पर राबर्ट्सगंज के खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तारों को हटाने में रूचि नहीं लेने पर विद्युत विभाग पिपरी के एक्सईएन से स्पष्टीकरण तलब की।



सीडीओ ने बताया कि विद्यालयों से हाईटेंशन तार हटाने के लिए स्टीमेट मांगा गया था। जिसमें से विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज की ओर से स्टीमेट तैयार मिला, लेकिन पिपरी के कार्यालय इसमें लापरवाही देखी गई। इस पर पिपरी के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया गया। इसी तरह निपुण भारत में राबर्ट्सगंज की स्थिति ठीक नहीं मिली जिस पर बीईओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर डायट प्राचार्य प्रकाश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज के अधिशासी अभियंता एके चौधरी आदि थे।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more