हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 February 2024

Primarykamaster : खाद्यान्न घोटाले में इंचार्ज प्रधानाध्यापक निलंबित


भादर (अमेठी)। ब्लाॅक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय, सवनगी में खाद्यान्न घोटाले में इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही ग्राम प्रधान और कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है।

कंपोजिट विद्यालय सवनगी में लॉकडाउन के दौरान अप्रैल 2021 में नौनिहालों को खाद्य सुरक्षा भत्ता के लिए आवंटित छह क्विंटल नौ किलोग्राम खाद्यान्न वितरित न कर दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए शिकायत अधिकारियों से की गई थी। डीएम के आदेश पर मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया था। बीएसए संजय तिवारी व बीडीओ ने मामले की जांच की।



जांच में अनियमितता की पुष्टि हुई। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर कंपोजिट विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाचार्य राज कुमार को निलंबित कर दिया गया। बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक के निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान व कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के लिए विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more