हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 February 2024

शिक्षक भर्ती के मुख्य आरोपी को अंतिम बार दिया नोटिस

 बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी शिक्षकों की भर्ती के निलम्बित मुख्य आरोपी लिपिक को सुनवाई के लिए अंतिम नोटिस बीएसए ने जारी किया है। अंतिम सुनवाई 21 फरवरी को होनी है।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने शनिवार को निलंबित लिपिक महेश शर्मा को नोटिस जारी किया है। महेश शर्मा वर्ष 2018 से फर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले में निलंबित चल रहा है। उन्हें इस बारे में कई बार सुनवाई का अवसर दिया गया, लेकिन वह एक बार भी सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं हुआ। बीएसए ने निलंबित लिपिक महेश शर्मा को एक अंतिम मौका और देते हुए 21 फरवरी को सुबह 11 बजे की सुनवाई नियत की है। 



निलंबित लिपिक महेश शर्मा द्वारा गिरोह बनाकर वर्ष 2017-18 में बड़े पैमाने पर जनपद के परिषदीय विद्यालयों में ऐसे लोगों की भी शिक्षक के रूप में भर्ती करा दिया जिन्होंने न तो उस भर्ती के लिए आवेदन किया, और ना ही काउंसलिंग कराई। इतना ही नहीं उनके पास वैध शैक्षिक प्रमाण पत्र भी नहीं थे। वर्ष 2018 मई में एसटीएफ द्वारा इस फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करते हुए महेश शर्मा सहित करीब 15 बाबू व शिक्षकों को गिरफ्तार किया था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more