हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 February 2024

विद्यालयों में अब दर्ज होगी ऑनलाइन हाजिरी


विद्यालयों में अब दर्ज होगी ऑनलाइन हाजिरी
लखनऊ। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और परिषदीय विद्यालयों में छात्र- छात्रों की उपस्थिति डिजिटल रूप से ही मान्य होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसे 15 फरवरी से लागू करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल प्रधानाध्यापक को इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से करने के भी आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर विभागीय कार्रवाई होगी।
विभाग ने इसके लिए प्रत्येक परिषदीय विद्यालय को स्मार्टफोन व टैबलेट दिए हैं। अब शिक्षकों के साथ बच्चों की उपस्थिति भी ऑनलाइन माध्यम से दर्ज होगी। विभाग के अनुसार, परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका, मध्याह्न भोजन पंजिका का डिजिटल रूप ही मान्य होगा।

नए सत्र से बच्चों की दैनिक उपस्थिति डिजिटल माध्यम से करना अनिवार्य होगा। प्रवेश सहित 12 पंजिका डिजिटल माध्यम से होगी। विद्यालयों में बच्चों की प्रवेश पंजिका के साथ शिक्षण कार्य से जुड़े अन्य 12 कार्यों की एंट्री भी डिजिटल माध्यम से होगी। विभाग के अनुसार, इनमें बच्चों की उपस्थिति, पंजीकरण, एमडीएम, समेकित निशुल्क सामग्री वितरण, स्टॉक, आय व्यय, स्कूल बजट, बैठक, निरीक्षण बाल गणना, पत्र व्यवहार व पुस्कालय व खेलकूद की पंजिका डिजिटल माध्यम से ही होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more