हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 February 2024

UPMSP : बोर्ड एग्जाम में छात्राओं के कक्ष में तैनात होंगी महिला शिक्षक, गैरहाजिरी पर कार्यवाही का प्रावधान


बलिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। जिन शिक्षकों के खिलाफ बोर्ड में कोई मामला है या डिबार किया गया है उनकी ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में नहीं लगेगी। छात्राओं के कक्ष में महिला शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।



माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर उन विद्यालयों के शिक्षकों को तैनात न किया जाए जिन विद्यालयों के विद्यार्थी उस केंद्र पर परीक्षा दे रहे हों। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश ने बताया कि ड्यूटी से गैरहाजिर शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर तैनात सभी कक्ष निरीक्षक केंद्र व्यवस्थापक के अधीन रहकर कार्य करेंगे। जिले में यूपी बोर्ड के 607 विद्यालय हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए एक लाख 38 हजार 206 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें हाईस्कूल के 62 हजार 906 और इंटरमीडिएट के 72 हजार 674 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा के लिए 177 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में जिन शिक्षकों के खिलाफ बोर्ड में कोई भी मामला विचाराधीन है या फिर बोर्ड की ओर से शिक्षक को डिबार किए गए हैं, उनकी डयूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में इस बार नहीं लगेगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more