हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 February 2024

खुद को आईआरएस अधिकारी बता डीएसपी से की शादी, गिरफ्तार


ट्रांस हिंडन। खुद को आईआरएस अधिकारी बता डीएसपी अधिकारी से शादी करने और तलाक के बाद भी उनके नाम पर लोगों से रुपये ऐंठने के आरोपी को थाना कौशांबी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने मैट्रीमोनियल साइट पर पीड़िता से संपर्क कर खुद को 2008 बैच का आईआरएस अधिकारी बताया। कहा था कि वह रांची में आयकर उपायुक्त के रूप तैनात है। वर्ष 2018 में उनकी शादी हुई, जिसके बाद पता चला कि पति ने 2008 बैच के आईआरएस अधिकारी जैसा ही अपना नाम होने का फायदा उठा धोखाधड़ी की।
इसके बाद भी वह परिवार चलाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन आरोपी, उसका भाई व पिता ने पहले उनके नाम पर ऋण लिया और फिर फर्जी हस्ताक्षर कर उनके खाते से 15 लाख रुपये निकाल लिए थे। तीन साल पहले उन्होंने आरोपी से तलाक ले लिया था, लेकिन इसके बाद भी वह पीड़िता के पुलिस में होने का फायदा उठा ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठता रहा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more